सामग्री पर जाएँ

प्रकाश-वर्ष

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रकाश-वर्ष
lightyear
सूरज से 12.5 प्रकाशवर्ष की दूरी के भीतर स्थित तारों का चित्रण[1]
मात्रक सम्बन्धित सूचना
मापन प्रणाली खगोलीय इकाईयाँ
परिमाण लम्बाई
संकेताक्षर प्रव (ly)
मात्रक परिवर्तन
1 प्रव (ly) निम्न मात्रक में... समतुल्य होता है...
   मीट्रिक (SI) इकाई    9.460699×१०15 m
   9.460699 Pm
   इम्पीरियलUS इकाईयाँ    5.878599×१०12 mi

प्रकाश वर्ष (lightyear), जो प्रव (ly) द्वारा चिन्हित करा जाता है, लम्बाई की एक मापन इकाई है। यह लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर की होती है। अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश अपने निर्वात में एक वर्ष में पूरा कर लेता है। यह इकाई मुख्यत: लम्बी दूरियों यथा दो तारों या गैलेक्सी जैसी अन्य खगोलीय वस्तुओं की बीच की दूरी मापने में प्रयोग की जाती है।[2]

जहाँ:

  • 3 × 10⁸ मीटर की संख्या है जो प्रकाश एक सेकण्ड में यात्रा करता है
  • प्रथम 60 एक मिनट में सेकण्ड की संख्या है
  • द्वितीय 60 एक घण्टे में मिनटों की संख्या है
  • 24 एक दिन में घण्टों की संख्या है
  • 365.25 जूलियन वर्ष में दिनों की संख्या है

अंकीय मान

[संपादित करें]

एक प्रकाश वर्ष बराबर होता है:

उपरोक्त आंकडे़ जूलियन वर्ष (ना कि ग्रेगोरियन वर्ष) पूरे 365.25 दिवसों के (प्रत्येक दिवस पूरे 86,400 SI सैकिण्डों का, कुल मिलाकर 31,557,600 सैकिण्ड) बराबर होता है, जैसा कि IAU द्वारा परिभाषित है।[3]

प्रकाश वर्ष का प्रयोग प्रायः तारों की दूरियां नापने हेतु होता है। इसकी अधिमान्य इकाई है पारसैक। पारसैक की परिभाषा अनुसार वह दूरी है जो, जितनी दूरी पर एक वस्तु दिग्भेद के एक आर्क्सैकिण्ड के बराबर हिलती प्रतीत होती है, जब प्रेक्षक एक खगोलीय इकाई अपनी दॄष्टि रेखा के अभिलम्ब चलता है। यह लगभग ३.२६ प्रकाश-वर्षों के बराबर होता है। पारसैक को अन्य इकाइयों की तुलना में अधिक सरलता से पर्यवेक्षण आंकडो़ से मिलान और व्युत्पन्न किया जा सकता है। वैसे वैज्ञानिक वर्ग में प्रकाश वर्ष ही अधिक प्रचलित है।

प्रमुख दूरियाँ (प्रकाशवर्षों में)

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Universe within 12.5 Light Years: The Nearest Stars". मूल से 4 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2018.
  2. "The IAU and astronomical units". International Astronomical Union. मूल से 22 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-07-05.
  3. "IAU Recommendations concerning Units". मूल से 16 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2008.
pFad - Phonifier reborn

Pfad - The Proxy pFad of © 2024 Garber Painting. All rights reserved.

Note: This service is not intended for secure transactions such as banking, social media, email, or purchasing. Use at your own risk. We assume no liability whatsoever for broken pages.


Alternative Proxies:

Alternative Proxy

pFad Proxy

pFad v3 Proxy

pFad v4 Proxy