Content-Length: 315542 | pFad | https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0:%E0%A4%85%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%BE

प्रवेशद्वार:अफ़्रीका - विकिपीडिया सामग्री पर जाएँ

प्रवेशद्वार:अफ़्रीका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
edit  

अफ़्रीका प्रवेशद्वार

एशिया के बाद अफ़्रीका (अंग्रेजी- ऍफ़्रिका) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह ३७०.१४' उत्तरी अक्षांश से ३४०.५०' दक्षिणी अक्षांश एवं १७०३३' पश्चिमी देशान्तर से ५१०२३' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। [२] अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। अफ्रीका महाद्वीप से होकर मुख्य मध्याह्न रेखा (००) देशान्तर रेखा घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है।

edit  

चयनित लेख

फैरो प्राचीन मिस्र के शासकों के लिए आधिनिक चर्चाओं एवं इतिहास में प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। पुरालेखों में यह उपाधि उन शासकों के लिए प्रयोग की जाती थी, जो धार्मिक और राजनैतिक दोनों ही तरह के नेता थे। यह वहां के नए राज्य के लिए, खासकर अट्ठारहवें वंश के लिए था। आधुनिक युग में इतिहासवेत्ताओं ने सरलीकरण के लिए इसे सभी कालों के शासकों के लिए प्रयोग करना शुरु कर दिया।

इस शब्द का मूल भाषा में अर्थ था राजा का महल, किंतु मिस्री इतिहास में इसका अर्थ मिस्री शब्द न्स्व्त का पर्याय बन गया, जिसका अर्थ शासक। हालांकि शासक अधिकतर पुरुष ही थे, इन्हें न्स्व्त कहा जाता था, किंतु फैरो शब्द स्त्री शासकों के लिए भी प्रयोग हुआ है। आरंभ में शासक वर्ग को एक गौ देवी (बैट का पुत्र माना जाता था, जिसे बाद में हैथर भी कहा गया। समझा जाता था, कि इन्होंने गौमाता की गद्दी लेकर शासन संभाला है, और ये देश पर शासन और धार्मिक कृत्य करेंगें। विस्तार में...

edit  

चयनित चित्र

canetr
canetr

सेशाइल्स के माहे का एक सागर तट, अफ़्रीका में प्राकृतिक सौन्दर्य बिछा हुआ है।

edit  

चयनित जीवनी

सोवियत संघ में मंडेला पर जारी डाकटिकट
सोवियत संघ में मंडेला पर जारी डाकटिकट

नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (जन्म १८ जुलाई १९१८) दक्षिण अफ्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे अपार्थीड के प्रमुख विरोधी एवं अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस एवं इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के २७ वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागर में रंगभेद नीति के खिलाफ लडते हुए बिताए।

दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद नीति का विरोध करते हुए जहां श्री मंडेला पूरी दुनिया में स्वतंत्रता एवं समानता के प्रतीक बन गये थे वहीं रंगभेद की नीति पर चलने वाली सरकारें श्री मंडेला को कम्यूनिस्ट एवं आतंकवादी बताती थी और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को ऐसे लोगों की पनाहगाह। विस्तार में...

edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

नाज़िया हसन
नाज़िया हसन
edit  

चयनित पर्यटन स्थल

काहिरा अफ्रीका महाद्वीप के मिस्र देश की राजधानी है। नील नदी के किराने बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों के राज्य की राजधानी रहा। ब्रिटिश काल में भी इसका महत्व बरकरार रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा आज औद्योगिकीकरण का प्रतीत है। यह मिस्र की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सांस्कूतिक गतिविधियों का केंद्र व प्रमुख पर्यटन केंद्र है।

यहां के पिरामिड तो विश्‍व प्रसिद्ध हैं ही, यहां के संग्रहालयों और मस्जिदों में मिस्र की संस्कृति के दर्शन होते हैं। प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्फिंक्स, पिरामिड ऑफ चिओप्स, काहिरा टावर, सुल्तान हसन मस्जिद और मदरसा, सक्कारा का सीढ़ीनुमा पिरामिड, गायर-एंडरसन संग्रहालय, सिटाडेल, सैंट बारबरा चर्च हैं। विस्तार में...

edit  

अफ़्रीका भूगोल

संसार की सबसे लम्बी नदी नील नदी है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है। यह भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमशः युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है जिसके दोनों ओर की भूमि पतली पट्टी के रुप में शस्यश्यामला दीखती है। यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरूद्यान है। नील नदी की घाटी एक सँकरी पट्टी सी है जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई १६ किलोमीटर से अधिक नहीं है, कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई २०० मीटर से भी कम है। इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जिनमें श्वेत नील एवं नीली नील मुख्य हैं। विस्तार में...

edit  

श्रेणियां


edit  

विषय

edit  

अफ्रीका के देशों और भूभागों की सूची


अफ़्रीका के देशों और भूभागों की सूची (संयुक्त राष्ट्र के उपभागों के हिसाब से)
अफ्रीका के देश का अन्य साँचा देखने हेतु यहाँ क्लिक करें ।
उत्तरी अफ़्रीका
अल्जीरिया  · मिस्र  · लीबिया  · मोरोक्को  · सूडान  · ट्यूनीशिया  · पश्चिमी सहारा (सहारवी अरब लोकतान्त्रिक गणराज्य ) पश्चिमी अफ़्रीका
बेनिन  · बुर्कीना फ़ासो  · केप वर्दे  · गजदंत किनारा  · गाम्बिया  · घाना  · गिनी  · गिनी-बिसाऊ  · लाइबेरिया  · माली  · मॉरीतानिया  · नाइजर  · नाइजीरिया  · सेनेगल  · सियेरा लियोन  · टोगो
मध्य अफ़्रीका
अंगोला  · कैमरून  · सेंट्रल अफ़्रीकी गणराज्य  · चाड  · कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य  · ईक्वीटोरियल गिनी  · गबोन  · कांगो गणराज्य  · साओ तोमे और प्रिन्सीप पूर्वी अफ़्रीका
बुरुन्डी  · कोमोरोस  · जिबूती  · इरीट्रिया  · इथियोपिया  · केन्या  · मेडागास्कर  · मलावी  · मॉरीशस  · मोजाम्बिक  · रवांडा  · सेशल्स  · सोमालिया  · तन्स़ानिया  · युगांडा  · जाम्बिया  · जिम्बाब्वे
दक्षिणी अफ़्रीका
बोत्सवाना  · लेसोथो  · नामीबिया  · दक्षिण अफ़्रीका  · स्वास़ीलैंड उपनिवेश और अन्य प्रदेश
यूनाइटेड किंगडम: सेंट हेलेना  · ऐसेंशन द्वीप त्रिस्तान दा कून्हा· फ़्रांस : मायोत  · रेयूनियों  · पुर्तगाल : मदेरा द्वीप-समूह  · स्पेन : कैनरी द्वीप-समूह  · प्लास़ा दे सोबेरानिया


edit  

संबंधित विकिमीडिया











ApplySandwichStrip

pFad - (p)hone/(F)rame/(a)nonymizer/(d)eclutterfier!      Saves Data!


--- a PPN by Garber Painting Akron. With Image Size Reduction included!

Fetched URL: https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0:%E0%A4%85%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%BE

Alternative Proxies:

Alternative Proxy

pFad Proxy

pFad v3 Proxy

pFad v4 Proxy